फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकाबपोश युवकों ने जूता कारखाना संचालक पर की हमले की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी के राजनगर में बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने जूता फैक्टरी संचालक पर हमले की कोशिश की। पहले आंखों में मिर्च फेंकी, उनके बचने पर पीछा करने लगे। किसी तरह फैक्टरी संचालक ने खुद को बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजनगर, लोहामंडी निवासी अजय सोनी ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे वो बुलेट बाइक से जिम जा रहे थे। कोठी मीना बाजार स्थित जूता मंडी के पास पहले से तीन युवक अपाचे बाइक पर सवार खड़े थे। उनके आते ही रोकने की कोशिश करने लगे। मिर्च पाउडर आंखों में डाल दिया। चश्मा लगाए होने से मिर्च आंखों में जाने से बच गई। उन्होंने स्पीड बढ़ा दी। बाइक सवार भी पीछे आने लगे।
हमलावर युवकों ने शाहगंज बाजार वाले रोड तक पीछा किया। बाद में हमलावर युवक साकेत काॅलोनी रोड की ओर चले गए। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों के पास हथियार भी थे, ऐसा उन्हें शक है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें