बाह। ऑनलाइन दवाओं एवं ई-फार्मेसी के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को बाह, जैतपुर, जरार, चित्राहाट, नंदगवा, बासौनी, भदरौली, बिजौली में मेडिकल स्टोर बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद रहने की वजह से दवाओं के लिए मरीज और तीमारदार दिन भर भटकने को मजबूर रहे। मेडिकल स्टोर कारोबारी मनीष जैन आदि का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से बिना जांच के बिकने वाली दवाओं एवं भारी छूट से पैदा हुई प्रतिस्पर्धा से मेडिकल स्टोर कारोबारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन दवाओं और ई-फार्मेसी पर रोक लगाई जानी चाहिए। संवाद