फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1 में रविवार दोपहर दवा लेने निकली एक महिला के कान से बाइक सवार बदमाश कुंडल खींच ले गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जी ब्लॉक फेज–2 निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सी ब्लॉक स्थित मेडिकल स्टोर की ओर जा रही थीं। सैयद कट के पास पीछे से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर दोनों कानों से कुंडल खींच लिए।
वह दर्द से चीख पड़ीं, कानों से खून बहने लगा। मौके पर कुछ लोग जुटे, लेकिन बदमाश भाग निकले। उन्होंने बेटे रोहित को जानकारी दी। इसके बाद बेटे के साथ ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पहुंचीं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने सहयोग करने के बजाय उन्हें धमकाया और गंभीरता से बात नहीं सुनी। पुलिस उन्हें साथ लेकर घटनास्थल गई लेकिन वहां जिस दुकान पर सीसीटीवी लगा है, वह बंद मिला, जिससे फुटेज नहीं देखा जा सका।
उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता बुजुर्ग महिला हैं। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चुकी है, अब तक घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें