आगरा। घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी।
मरुधर एक्सप्रेस सबसे अधिक 11 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा पुरी–हरिद्वार एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट, अवध एक्सप्रेस 7 घंटे 45 मिनट और प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट, हुज़ूर साहिब नांदेड़–जयपुर एक्सप्रेस पौने छह घंटे, होशियारपुर–आगरा कैंट एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट देरी से आई। आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे 10 मिनट, पटना–कोटा एक्सप्रेस 3 घंटे 20 मिनट और आगरा कैंट–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे और पंजाब मेल 2 घंटे 55 मिनट देरी से आई।
रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ रही है। यात्री ट्रेनों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें।