फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह : 96 जोड़े बंधे दांपत्य बंधन में

विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह पढ़ाता काजी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को नगर के माता शीतला देवी मंदिर प्रांगण स्थित प्रदर्शनी पंडाल में किया गया। इस दौरान 82 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से दांपत्य जीवन में बांधा गया। वहीं मुस्लिम समाज के 14 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। इसमें विधायक भोगांव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नुमाइश पंडाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में नव दंपतियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि गरीब अपनी बेटी की शादी करने के लिए काफी चिंतित रहता था, लेकिन प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओं की शादी करने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है। उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 51 हजार रुपये प्रति जोड़ा सरकारी खर्चे पर धूमधाम से बेटियों की शादी कराई जा रही हैं।
अपर जिलाधिकारी बी.राम ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोगों की बालिग पुत्रियों के विवाह में आने वाली समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ का शुभारंभ किया है। वैवाहिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एससी मिश्र, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, विमला देवी आदि रहे।
विज्ञापन

वर-वधू के चेहरों पर दिखी मुस्कान
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक ही यज्ञ पर चार-चार जोड़ों का विवाह कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम पूरा होने पर वर व वधुओं में प्रसन्नता देखी गई। बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान परिजन भी मौजूद रहे। जिन्हें जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर ही भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें