दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला। हत्या के बाद ससुरीजन फरार हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।