फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खून से लथपथ लाश, दरवाजा मिला बंद...विवाहिता की जिस तरह से की हत्या, दहल गया दिल; सिहर उठे लोग

Thu, 05 Dec 2024 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी लाश जिस हालत में मिली, देखकर लोग भी सिहर उठे। विवाहिता की लाश खून से लथपथ फंदे पर लटकी हुई थी। ससुराल वाले घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के मई गांव में सोमवार को घर में विवाहिता अनीता देवी (24) का खून से सना शव फंदे से लटका मिला था। ससुराली बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए थे। मंगलवार शाम साथ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव मई पहुंचा था। मायके वालों ने एफआईआर के लिए अंत्येष्टि रोक दी। बुधवार शाम पांच बजे 22 घंटे बाद बटेश्वर के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


 

फतेहाबाद के नागर गांव के अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2017 को बेटी अनीता की शादी मई गांव के बबलू उर्फ ब्रजेश से की थी। दो बच्चे आदित्य (4) और अदिति (2) हैं। पहली दिसंबर को पंचायत के बाद ससुराली अनीता को मई लाए थे। ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। सोमवार को फोन कॉल पर पिटाई से अनीता की चीखें सुनाई दे रही थीं। मायके वाले मई गांव पहुंचे तो घर के अंदर खून से सना अनीता का शव फंदे से लटका था। मृतका के पैर जमीन पर थे।

ससुराली भाग गए थे। बाह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार शाम सात बजे शव मई गांव पहुंचा था। मायके वालों ने यह कह कर अंत्येष्टि रोक दी कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलेगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बुधवार शाम पांच बजे एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद मायके वालों ने बटेश्वर के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि बेटे आदित्य ने दी। इस संबंध में एसओ बाह ने बताया कि मायके वाले एफआईआर की कॉपी ले गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राखी बंधवाने वाले भाइयों ने दिया कंधा
मायके वाले पोस्टमार्टम के बाद अनीता का शव लेकर मंगलवार शाम मई गांव पहुंचे थे। मृतका की मां मीरा देवी समेत मायके की महिलाएं बुधवार को दिनभर बेटी के शव के पास बैठ कर शोक में डूबी रहीं। पिता अर्जुन सिंह आदि मायके वाले एफआईआर के लिए थाने पर जमा रहे। बुधवार शाम एफआईआर की कॉपी मिलने पर बटेश्वर के लिए शव यात्रा शुरू हुई। कलाई पर राखी बंधवाने वाले भाई मनोज आदि ने अनीता के शव को कंधा दिया तो देखने वाले भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें