फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

राजेपुरा निवासी पीड़िता पिता ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुरावली के गांव राजेपुरा निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया। धमकी देकर गए हैं कि अगर थार (जीप) लेकर नहीं आई तो घर में नहीं घुसने देंगे। समझाने बुझाने के बाद भी ससुरालीजन किसी की बात मानने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता के पिता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव राजेपुरा निवासी जयवीर सिंह ने महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्री शिवानी की शादी समीर यादव निवासी ब्लॉक ए मकान नंबर 72 सेक्टर 105 गौतम बुद्ध नगर के साथ 21 नवंबर 2021 में की है। दूसरी विदा होकर जब पुत्री अपनी ससुराल गई तो पति समीर, ससुर संजीव यादव, सास सोनम, देवर कौशिक और ननद ज्योति ने कम दहेज को लेकर ताना देना शुरू कर दिया। जब पुत्री ने इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में थार गाड़ी मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसे जान से मारने के लिए गटर में डालने की भी कोशिश की गई। ससुरालीजन को संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 7 दिसंबर 2023 को ससुरालीजन पुत्री को एक गाड़ी में बैठाकर लाए और घर छोड़ कर चले गए। धमकी देकर गए हैं कि अगर गाड़ी लेकर नहीं आई तो जान से मार देंगे। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने बताया कि ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें