फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, तभी पहुंच गई पुलिस; जलती चिता से निकाला शव

Sat, 14 Sep 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ईदगाह क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। चिता में जल रही थी। उसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। जलती चिता से शव को निकाला गया। 
 
विज्ञापन
चिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह में शुक्रवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। मृतका के मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुरालीजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शमशान घाट पहुंचकर चिता से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ईदगाह निवासी कविता (24) की शादी दो साल पहले अनुज से हुई थी। अनुज पेशे से हलवाई है। उनकी 1 साल की बेटी है। वह किराए के मकान में रह रहे थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह ससुरालियों ने फोन किया। बताया कि बेटी की माैत हो गई है। वह घर पहुंचते उससे पहले ही शव को ससुराली अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

ऑटो से परिवार वाले आए। भाई सुमनेश ने पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि बहन की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। ताजगंज स्थित शमशान घाट पर चिता सजा ली गई थी। पुलिस ने शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें