फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के बुढे़रा गांव की विवाहिता वर्षा (23) का शव मंगलवार की रात फंदे से लटकता मिला। इससे पहले सुबह ही दहेज के लिए परेशान करने पर पंचायत भी हुई थी। मौत के बाद मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ रविंद्र प्रताप सिंह को मायकेवालों ने बताया कि फिरोजबाद के नगला खंगर की वर्षा (23) की शादी तीन साल पहले बुढे़रा गांव के संजय के साथ की गई थी। पिता अनिल कुमार के मुताबिक, शादी के बाद से ससुराल वाले 50 हजार रुपये और मोटर साइकिल मांगने लगे थे। पति संजय मांग पूरी न होने पर वर्षा को प्रताड़ित करता था। कई बार पंचायतें की, लेकिन ससुराल के लोग उत्पीड़न करने से बाज नहीं आए।
पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए वर्षा की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद शव छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अनिल की तहरीर पर वर्षा के पति संजय, ससुर रामसनेही, सास भावश्री और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें