फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।मायके से थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कल्यानपुर स्थित ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव को घर में छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कन्नौज के थाना सौंरिख के गांव राजपुर निवासी नेहा (20) की शादी 19 अप्रैल 2022 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी राजीव से हुई थी। कुछ दिनों से नेहा मायके में थी। बुधवार सुबह पति उसे विदा कराकर घर ले गया था। शाम करीब छह बजे मायके वालों को सूचना मिली कि नेहा की मौत हो गई है। परिजन जब नारायनपुर पहुंचे तो देखा कि शव घर के बरामदे में पड़ा है। सभी ससुरालीजन भाग चुके थे। थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष की ओर से पति व अन्य ससुरालीजन पर हत्या कारने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



पति सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
ससुराल नरायनपुर में नेहा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पिता की उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पति राजीव, जेठ संदीप, जनवेद, जेठानी सोनी, ससुर रामाधार, शिल्पी, सोनू के विरुद्ध पुत्री की गला घोंट कर हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें