कुरावली।साली का प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे युवक के साथ महिला कर्मी के पति ने गाली गलौज की। उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव धनराजपुर निवासी चंद्रभान उर्फ भूरे ने थाने में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात साली को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। उस समय वहां कोई डॉक्टर व स्टाफ नर्स नहीं थे। चंद्रभान ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही वहां के स्टाफ को वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई तो एक नर्स के पति ने आकर गाली गलौज कर दी। उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। धमकी दी कि उसे एक बड़े नेता का संरक्षण है। सरकार आने पर तुझ पर इतने मुकदमे लगवाऊंगा की यहां रहना भूल जाएगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।