फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ निवासी विवाहिता की हत्या दहेज में कार नहीं मिलने के कारण की गई थी। यह आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने रविवार को थाना खैरगढ़ में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर एवं ननद के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने का अभियोग दर्ज कर लिया है।
थाना नगला खंगर के नगला गुलाल स्थित संत ज्ञानानंद स्कूल में प्रधानाचार्य भुवनचंद्र उप्रैती मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा थाना दनियां के गांव खेती के निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी वैशाली शर्मा की शादी 18 माह पूर्व थाना और कस्बा खैरगढ़ निवासी मुन्नालाल शर्मा के पुत्र पवन शर्मा के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर वैशाली का उत्पीड़न किया जाने लगा। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजनों ने शनिवार को वैशाली के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह