फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को पिलाया तेजाब, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Mon, 06 Aug 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मृतका सोनम का फोटो
विज्ञापन
एटा के मारहरा दरवाजा की रहने वाली युवती को तेजाब पिलाकर मार डाला गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप अलीगढ़ जिले में रहने वाले उसके ससुराल वालों पर लगाया है। 
विज्ञापन

मृतका के पिता ने एटा कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घटना की जांच में जुट गई है।   
      
मारहरा दरवाजा निवासी छोटेलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सोनम (21) की शादी 27 अप्रैल को अलीगढ़ थाना क्वार्सी के किशनपुर पहलवान कालोनी निवासी अशोक के साथ की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

एटा के मारहरा दरवाजा की रहने वाली युवती को तेजाब पिलाकर मार डाला गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप अलीगढ़ जिले में रहने वाले उसके ससुराल वालों पर लगाया है। 

मृतका के पिता ने एटा कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घटना की जांच में जुट गई है।   
      
मारहरा दरवाजा निवासी छोटेलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सोनम (21) की शादी 27 अप्रैल, 2017 को अलीगढ़ थाना क्वार्सी के किशनपुर पहलवान कालोनी निवासी अशोक के साथ की थी। 
विज्ञापन

आठ महीने तक चला इलाज

आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये लाने के लिए उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर 31 दिसंबर 2017 को ससुरालियों ने धोखे से सोनम को तेजाब पिला दिया था। 

इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे ससुरालीजन अलीगढ़ अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतका के पिता छोटेलाल ने सोनम को गंभीर हालत में आगरा लेकर गए। जहां आठ महीने तक उसका इलाज चला। 

शनिवार को उच्च उपचार के लिए छोटेलाल अपनी बेटी को आगरा से दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें