फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए उसकी ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूनम पत्नी देवेंद्र निवासी नगला मोती का शव सोमवार की देर शाम पंखे से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी उसके मायके कादरवाड़ी सोरों दी गई तो उसके पिता वीरेंद्र व अन्य परिजनों के साथ नगला मोती पहुंचे। उन्होंने अपनी पुत्री पूनम का शव पंखे से लटका देखा। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। वहीं पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व देवेंद्र पुत्र विजेंद्र निवासी नगला मोती से की थी। उनका आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने तहरीर पति देवेंद्र, सास विमला, ससुर विजेंद्र, देवर जयप्रकाश एवं नीरज के खिलाफ पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें