फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दो बेटियों की मां हुई लापता, पति ने लगाई पुलिस से गुहार; बोला- कोई बहला-फुसलाकर उसे ले गया

Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दो बेटियों की मां न जाने कहां लापता हो गई। पति ने काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में विवाहिता दो बच्चियों और पति को छोड़कर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई है। पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा। नसीरपुर थाने में पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक गांव में रहने वाली महिला गत 26 अप्रैल को सुबह तीन बजे करीब घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह अपने पीछे अपने पति और दो बच्चियों को घर पर अकेला छोड़कर चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मुकदमा थाना नसीरपुर में दर्ज कराया है। पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें