फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: जेठ की मौत से आहत विवाहिता ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव 

Mon, 27 Jun 2022 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिवार में बड़े भाई का दायित्व निभाने वाले जेठ की सड़क हादसे में मौत से महिला बेहद दुखी थी। परिवार के लोग इस दुख से उभर नहीं पाए, तब तक महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव उदनी निवासी महिला का रविवार देर शाम शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन देर रात तक शव को घर पर ही रखे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल लेकर आई।

विज्ञापन


गांव उदनी निवासी किरन देवी (30) ने रविवार देर शाम गांव के बाहर बाउंड्री में बनी कोठरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और फंदे लटके महिला के शव को नीचे उतारा। उपचार के लिए मक्खनपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। 

मैनपुरी में है मायका 

महिला का मायका मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव किरथुआ में है। देर रात मायके वालों के आने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति एदल सिंह ने बताया कि किरन ने रविवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

सड़क हादसे में हो गई थी जेठ की मौत 

महिला के जेठ मनोज की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे वह आहत थी। भाई मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर लौटे थे तब किरन द्वारा फंदा लगाए जाने की जानकारी हुई थी। किरन पर दो बेटे हैं। एदल सिंह के साथ किरन का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें