फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी पैदा होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाला, पति समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Nov 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय विवाहिता ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने और बेटी को जन्म देने पर ससुराल से निकालने के आरोप में पति समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 25 नवंबर 2024 को उसकी शादी थाना उत्तर (फिरोजाबाद) क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी, जिसमें पिता ने 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे, लेकिन शादी के बाद से ही पति, जेठ, ससुर, सास, जिठानी, ननद और नंदोई प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाने और जेठ द्वारा छेड़छाड़ करने के बाद 29 दिसंबर 2025 को फिरोजाबाद के एक अस्पताल में बेटी का जन्म होने पर ससुरालियों ने 12 अप्रैल 2026 को उसे बेटी सहित पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया तथा स्त्रीधन व गहने रख लिए। परिवार परामर्श केंद्र में हुए समझौते से ससुरालियों के मुकरने और धमकी देने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 74, 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मानसी चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें