फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव नगला मांझ में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस को शव बेड पर पड़ा मिला वहीं पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा कसा था। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी वीरेंद्र कुमार ने चार वर्ष पूर्व 28 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ निवासी सुधीर बाबू के साथ की थी। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई है। मृतका के चचेरे भाई धीरज शर्मा ने बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालीजनों ने ही हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें