फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के महमूद नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के जसवंत नगर निवासी संजू अली ने करीब दो वर्ष पूर्व 20 वर्षीय पुत्री नाजिरा का निकाह कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी इमरान के साथ किया था। रविवार को वह अपने मायके गई थी। शाम को वह मायके से लौटी थी। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद मायका पक्ष के लोग भी आ गए। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायका पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार का कहना है कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें