फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, बेटी को दिया जन्म; खुद छोड़ दी दुनिया

Mon, 04 Sep 2023 02:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग सैफई अस्पताल लेकर गए थे। वहां उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया। खुशियां तो आईं, लेकिन विवाहिता की मौत के बाद मातम का सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
new born, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मौत का सही कारण जाने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी पूरन सिंह की पत्नी पूनम (22) गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन घर पर ही प्रसव करा रहे थे। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां कुछ देर बाद पूनम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। जानकारी के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया गया। इस पर रविवार को कुर्रा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा के 207 डार्क स्पॉट: यहां युवतियों और महिलाओं के जाने में लगता है डर, बदल देती हैं रास्ते; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकेली रह गई पूनम की नवजात बेटी

पूनम की शादी के अभी दो वर्ष ही हुए थे। वह अपने आने वाले बच्चे के लिए बेहद खुश थी। लेकिन परिजन घर पर ही असुरक्षित प्रसव करा रहे थे। प्रसव के दौरान पूनम की हालत बिगड़ गई और फिर स्थिति को संभालने के लिए ससुरालीजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां ऑपरेशन हुआ तो खून बंद नहीं हुआ। पूनम ने एक चांद सी बच्ची को जन्म तो दिया लेकिन अपनी चांद को देख पाने की हसरत उसके दिल में ही रह गई और वह इस दुनियां से चली गई। इस तरह पूनम की चांद अब मां के साये के बिना दुनियां में अकेली रह गई।

ये भी पढ़ें -  UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें