फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सात महीने में माैत: गले पर कसा फंदा, बिस्तर पर टिके घुटने; विवाहिता की लाश छोड़ भाग गए ससुराली

Tue, 17 Nov 2026 01:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाई राहुल ने बताया कि उन्होंने शिखा की शादी में खूब खर्च किया था। लेकिन दहेज लोभी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। कई बार समझाया, लेकिन शिखा के साथ ज्यादती और मारपीट बंद नहीं की। ससुरालियों ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के सात महीने बाद ही विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न का दंश झेल रही शिखा घर में फंदे पर लटकी मिली। उसके घुटने बिस्तर पर टिके हुए थे। भाई ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


19 अप्रैल को बासाैनी के बघरेना गांव के विनय की शादी मंसुखपुरा के करकौली गांव की शिखा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली बाइक की मांग को लेकर शिखा का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार मारपीट किए जाने पर भाई राहुल ससुरालियों को समझाने के लिए पंचायत लेकर पहुंचा। लेकिन बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 

राहुल ने बासौनी पुलिस को बताया कि सोमवार को ससुरालियों ने शिखा को मार डाला। सूचना पर जब वह घर पर पहुंचा तो ससुराली नहीं मिले। शिखा के गले में साड़ी की रस्सी का फंदा कसा था। पंखे के हुक से रस्सी बंधी थी। शिखा के घुटने बिस्तर पर टिके थे। आरोप लगाया कि शिखा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका कर ससुराली घर छोड़ कर भाग गये। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


छिन गया था माता-पिता का साया, भाइयों ने की थी शादी
करकौली की शिखा के सिर से बीमारी के झपट्टे ने पिता जयवीर एवं मां का साया छीन लिया था। वह अपने पीछे दो बेटी और दो बेटे छोड़ गए थे। भाई राहुल ने बताया कि उन्होंने शिखा की शादी में खूब खर्च किया था। लेकिन दहेज लोभी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। कई बार समझाया, लेकिन शिखा के साथ ज्यादती और मारपीट बंद नहीं की। ससुरालियों ने उसकी जान ले ली। मायके के घर में मातमी कोहराम मच गया है। करकौली गांव शोक में डूबा है। सोमवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन


मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें