फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की पुरानी बस्ती देवपुरा में मंगलवार को संदिग्ध हालता में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव बछेला निवासी तुलाराम ने करीब एक वर्ष पूर्व पुत्री सोनम की शादी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी रुकम सिंह के साथ की थी। सोमवार शाम तुलाराम को पुत्री की मौत की सूचना मिली। वह अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनम के बाबा रामवीर ने आरोप लगाया कि सोमवार को सोनम अपने मामा की शादी को लेकर बाजार से खरीदारी करने गई थी। लौटने पर परिजनों से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसे पीट-पीटकर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने पति रुकम सिंह, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर दहेज हत्या अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भानुप्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें