फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के तीन साल बाद विवाहिता की मौत, ऐसे हाल में मिली मायके वालों को लाश, बोले- हत्या हुई है...

Mon, 22 Jul 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में विवाहिता की शादी के तीन साल बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि तबीयत खराब है, लेकिन आकर देखा तो बेटी की लाश मिली। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा की दाऊजी विहार कॉलोनी में शादी के 3 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सरस्वती विहार निवासी किशन सिंह की बेटी कविता की शादी 27 फरवरी 2020 को दाऊजी विहार कॉलोनी निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उनकी 3 साल की बेटी और 10 महीने का बेटा है। पिता का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन


रविवार पूर्वाह्न 11 बजे कविता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। इस पर परिवार के लोग पहुंचे। कविता मृत पड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें