फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल वालों ने इस कदर पीटा, जख्मी हालत में जान बचाकर भागी विवाहिता; मायके में आकर तोड़ दिया दम

Tue, 21 Apr 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अछनेरा क्षेत्र की एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जो घायल अवस्था में ससुराल से जान बचाकर भागी थी। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर पिटाई और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव नागर की एक विवाहिता 16 अप्रैल को घायल अवस्था में ससुराल से जान बचाकर भागी थी। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर जान लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक नागर गांव निवासी रामवीर सिंह की पुत्री पार्वती (27) की शादी वर्ष 2018 में मथुरा के थाना बलदेव के गांव नगला पतरावन में की गई थी। 16 अप्रैल को गंभीर हालत में घर से भागी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया। अस्पताल में पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने ससुरालवालों पर पिटाई करने और जान लेने के प्रयास करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में थाना बलदेव में तहरीर भी दी थी। इधर, सोमवार को इलाज के दौरान पार्वती की मौत हो गई। मायकेवालों ने मामले की जांच और आरोपी ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें