फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप

Fri, 28 Oct 2022 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता की शादी छह महीने पहले हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। ससुरालवालों ने ही उसका हत्या की है। 
विज्ञापन
खुशबू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मायके पक्ष ने मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला देवीपुर निवासी रमेश चंद्र ने मई 2022 को 21 वर्षीय पुत्री खुशबू की शादी दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी मुनेश कुमार के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ससुरालीजनों ने शव को ले जाने का किया प्रयास 

विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन उसका शव ले जाने का प्रयास करने लगे। इस बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जानकारी होने पर मृतका के मायक से लोग भी पहुंच गए।  

मायके वालों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर खुशबू से मारपीट की जाती थी। ससुरालीजनों ने ही पुत्री की हत्या की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें