फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप की डीपी पर लगाई युवती की फोटो तो पत्नी पहुंची थाने, भारी पड़ी दोस्तों की सलाह

Wed, 09 Dec 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • युवक ने दी सफाई, पत्नी को मायके से बुलाने के लिए किया था ऐसा 
  • करवाचौथ पर पत्नी के ससुराल नहीं आने पर किया मजाक पड़ा भारी, महिला थाना पहुंचा मामला
विज्ञापन
Whatsapp fraud call - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने अपनी व्हाट्सएप की डीपी पर युवती की फोटो लगाई तो पत्नी थाने पहुंच गई और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसका आरोप है कि पति दूसरी शादी कर चुका है, फोटो उसकी दूसरी पत्नी की है, उसी के साथ करवाचौथ मनाई। युवक ने सफाई दी है कि उसने यह फोटो दोस्तों की सलाह पर सिर्फ इसलिए लगाई थी ताकि नाराज होकर मायके गई पत्नी दबाव में आकर लौट आए। यह एक मजाक था जिसे पत्नी हकीकत समझ बैठी है। 
विज्ञापन



युवती का मायका न्यू आगरा क्षेत्र का है। पति गाजियाबाद का निवासी है। वहीं पर सरकारी शिक्षक है। शादी को 11 साल हो चुके हैं। उनका एक बेटा भी है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है, इसलिए पत्नी मायके में है। महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप की डीपी पर फोटो बदली। पत्नी ने इसे देखा तो आग बबूला हो गई और शिकायत लेकर आई।


उसने बताया कि फोटो में जो युवती नजर आ रही है, वह उसके पति की दूसरी पत्नी है। फोटो करवाचौथ की है। युवती पैर छू रही है, पति उसे आशीर्वाद दे रहा है। एक अन्य फोटो भी जिसमें इनके साथ सास भी नजर आ रही है। पुलिस ने इस शिकायत पर पति को थाना बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोनों की काउंसिलिंग की गई लेकिन पत्नी युवक के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पति ने दलील दी कि पत्नी मायके में रह रही है, करवाचौथ पर भी नहीं आई। दोस्तों ने सलाह दी कि वह ऐसा फोटो खिंचवाकर डीपी पर लगा दे जिससे पत्नी को लगे कि उसकी जिंदगी में कोई और महिला आ गई है।

यह फोटो फेसबुक पर भी पोस्ट की थी 
युवक ने कहा कि उसने सोचा था कि पत्नी को बता देगा कि यह मजाक था, जो वह मान जाएगी लेकिन लेने के देने पड़ गए। जिसे वह दूसरी पत्नी बता रही है, वह परिचित युवती है। उसे यह बताकर फोटो किया था कि पत्नी को बुलाने के लिए ऐसा कर रहा है। उसने यह फोटो फेसबुक पर भी पोस्ट की थी ताकि पत्नी देख ले। 


काउंसिलिंग से निकलेगा रास्ता
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों की एक काउंसिलिंग हो चुकी है। फिर से उन्हें बुलाया जाएगा। कोशिश यह है कि परिवार न बिगड़े। अगर गलतफहमी है तो वह दूर हो जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें