फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा प्रेमिका, बोली- नहीं रहना पति के साथ, जिऊंगी-मरूंगी तेरे साथ

Sun, 22 Sep 2019 06:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र निवासी युवक के घर पहुंची एक महिला ने हंगामा कर दिया। उसने खुद को युवक की प्रेमिका बताया। उसका कहना था कि वो पति के साथ नहीं रहेगी, प्रेमी के साथ जिएगी और मरेगी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। 
विज्ञापन


रविवार को समुदाय विशेष की एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी ने जब महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला अपने प्रेमी पर साथ रहने का दबाव डालने लगी तो युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया। 

महिला ने कहा कि वो प्रेमी को जेल नहीं जाने देगी। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के अनुसार प्रेम संबंध के दौरान परिजनों ने उसकी शादी एटा निवासी एक युवक के साथ कर दी। इसके बाद भी वो प्रेमी से मिलती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय के हैं दोनों

इसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया और वो घर छोड़ कर प्रेमी के पास आ गई। युवक के परिजनों ने जब महिला के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस युवक और उस महिला को थाने ले गई। वहां भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। थानाध्यक्ष विजय वर्मा चंदेल का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें