फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हनीमून पर क्यों नहीं ले गया पति? सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, अब टूटने की कगार पर शादी

Mon, 07 Sep 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के महज 15 दिन बाद हनीमून पर न ले जाने की बात को लेकर नवविवाहिता पति से नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी ससुराल लौटने को तैयार नहीं है और मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है, जहां सुलह की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां में रहने वाले युवक की शादी महज 15 दिन में ही रिश्ता बिखरने की कगार पर पहुंच गई। नवविवाहिता हनीमून पर न ले जाने की बात से नाराज होकर मायके चली गई और अब कभी ससुराल न लौटने की जिद पर अड़ गई है।
विज्ञापन



 

शादी 2 दिसंबर 2025 को शाहगंज में रहने वाली युवती से हुई थी। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में बुलाए जाने पर अपनी पीड़ा बयां की। बताया कि उसकी पत्नी हर छोटी-बड़ी बात के लिए पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर है। घर में क्या बनेगा और कहां जाना है, यह सब वह अपनी माता की सलाह के अनुसार ही तय करती है। शादी के शुरुआती दिनों में जब वह उसे हनीमून पर नहीं ले जा सका, तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। कई बार फोन कर पत्नी को मनाने और वापस घर लाने का प्रयास किया लेकिन उसने हर बार साफ मना कर दिया।

 
विज्ञापन

परिवारों की आपसी बातचीत के जरिये सुलह के प्रयास का भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला बढ़ते-बढ़ते परिवार परामर्श केंद्र तक आ गया। रविवार को इस केस की पहली सुनवाई हुई। हालांकि, पत्नी परामर्श केंद्र में उपस्थित नहीं हुई। वह पूरी तरह अलग होने की जिद पर अड़ी हुई है। अब केंद्र के काउंसलर ने दोनों पक्ष को अगली तारीख दी है। इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर काउंसिलिंग करने और मामले को सुलझाने का एक और प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें