आगरा। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि का प्रतीक वट सावित्री व्रत मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए बाजारों में पूजन सामग्री, बरगद की टहनियों और श्रंगार के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि मान्यता के अनुसार इस दिन बरगद के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, जिसकी परिक्रमा से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं। कमला नगर निवासी आरी बताती हैं कि वट सावित्री व्रत हमारे लिए आस्था का महापर्व है। मैंने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं आवास विकास निवासी गीता गर्ग का कहना हैं कि नौकरी के साथ-साथ अपनी परंपराओं को निभाना सुखद अहसास देता है। वजीरपुर स्थित सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि पर्व के लिए महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।