फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सज गए बाजार, कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू

Sun, 06 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए यात्रा पर निकलेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं, श्रद्धालुओं ने यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बाजार में कांवड़ के भगवा कपड़े, गमछा और पूजा सामग्री की बिक्री बढ़ने से दुकानदार बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

11 जुलाई को सावन माह के साथ कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। एक महीने तक युवा श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए समीपवर्ती गंगा नदी पहुंचकर गंगा जल लेकर लौटते हैं और उस गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।
शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के बाजार में यात्रा के लिए भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री भी शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट सबसे अधिक पसंद आ रही हैं। इसके अलावा गमछा और तिरंगा की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल गंभीर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी युवा श्रद्धालुओं में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बार 6 अलग-अलग रंगों में यात्रा के लिए टी-शर्ट बाजार में उपलब्ध है। टी-शर्ट और पैंट की कीमत 150 रुपये से 350 रुपये तक है। गमछा 50 से 100 रुपये, कमर पर बांधने वाला बैग भी 50 से 150 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन



टी-शर्ट और पैंट 150 से 350 रुपये
गमछा 30 से 60 रुपये
तौलिया 20 से 50 रुपये
तिरंगा झंडा 50 से 500 रुपये
गंगा जल की बोतल 20 से 50 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें