फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सराफ की हत्या और लूट के विरोध में बाजार बंद

Fri, 09 Jun 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
व्यापारियों ने बाजार बंद रखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव के गुरुवार रात को सराफ की हत्या और 20 लाख की लूट के विरोध में शुक्रवार के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। भोगांव में सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कराया वहीं मैनपुरी में भी बाजार नहीं ‌खुला। दोपहर तक व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर बाजार में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि सिंधी मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा रात 8:40 बजे अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर जा रहे थे। राजेश की पीपल मंडी स्थित छोटा बाजार में शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वे घर जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। तभी गुरुद्वारे के पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने घर से पचास कदम पहले ही राजेश को रोक लिया और थैला लूटने की कोशिश की। 

विरोध करने पर बदमाशों ने राजेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां राजेश को लगीं। एक नाक पर और एक पैर पर। वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रुपये और जेवर से भरा थैला लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राजेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर और जिला अस्पताल में व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और अधिकारी आक्रोशित व्यापारियों को समझाने की कोशिश करते रहे। एसपी राजेश एस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें