फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुला बाजार तो उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बाजार में सामाजिक दूरी तोड़ खरीदारी करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन बाद मंगलवार को शहर का बाजार खुला तो लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद भी सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक बाजार खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन

शहर के लेनगंज बाजार में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार की शाम को जिला प्रशासन ने बाजार बंद करा दिया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के चलते बाजार बंद रहा। सोमवार को प्रशासन ने 72 घंटे पूरे न होने की बात कहकर बाजार बंद करा दिया था।
इसके बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से त्योहार पर बाजार खोलने की अनुमति मांगी थी। इस पर मंगलवार को दुकानों के बाहर बैरीकेडिंग लगाने के बाद बाजार खोलने की अनुमति दी गई। बाजार खुला तो बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे। कुछ दुकानों पर लोग मास्क के बिना ही खरीददारी करते नजर आए। शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार आदि में दिन भर यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें