एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में आगरा शहर में हुई हिंसा के बाद शहर शांति की पटरी पर लौट आया। मंगलवार को सुबह बाजार खुलने लगे और दोपहर तक बाजार की रौनक लौट आई।
हालांकि सुरक्षा के दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। खासतौर पर उन इलाकों में जहां बवाल ज्यादा हुआ था। वहीं दोपहर ढाई बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।
इसके अलावा कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा गया। सोमवार को ही डीएम ने स्कूल बंद रखने का निर्देश दे दिया था। वहीं पुलिस ने सुभाष बाजार में फ्लैग मार्च किया।