फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेंगे या बंद रहेंगे शहर के बाजार, मंगलवार को होगा फैसला

विज्ञापन
शहर का भ्रमण करते डीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य बाजार के बंद होने से व्यापारी परेशान हैं। तीन दिनों से बंद बाजार को खोलने को लेकर अब तक प्रशासन ने कोई आदेश नहीं दिया है। मंगलवार को इस पर प्रशासन निर्णय करेगा। इससे पूर्व सभी व्यापारियों को दुकानों के बाहर बैरीकेडिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार लेनगंज में दस कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से शुक्रवार की शाम को बाजार बंद करा दिया गया था। शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुला तो प्रशासन ने रोक लगा दी। पुलिस और अधिकारियों ने बाजार बंद कराने के साथ ही रास्ते भी बंद करा दिए।
प्रशासन का कहना है कि अभी मरीज मिले 72 घंटे का समय नहीं हुआ है। जिला प्रशासन बाजार खोलने पर मंगलवार को सुबह फैसला करेगा। इससे पूर्व व्यापारियों के साथ आयोजित जिलाधिकारी की बैठक में दुकानों के बाहर मजबूत बैरीकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

....तो व्यापारियों को होगा नुकसान
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने आगामी 14 दिन तक बाजार बंद कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों की परेशानी जायज है, क्यों कि आने वाले दिनों में ईद और रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में अगर इस दौरान बाजार बंद रहा तो बिक्री शून्य हो जाएगी। इससे व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा।
बारहवें दिन भी बंद रहा बाजार
कुरावली। कुरावली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसडीएम अनूप कुमार द्वारा 12 दिन पहले नगर को हॉटस्पॉट बनाकर बाजार बंद करा दिया था। गली-मोहल्लों को जाने वाले रास्तों पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया था। रविवार को नगर में कोरोना संक्रमित न मिलने पर लोगों को बाजार खुलने की उम्मीद थी लेकिन बाजार को नहीं खोला गया। प्रशासन के दावों के बाद भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में जरूरी सामान नहीं पहुंच सका। सब्जी और दूध तक के लिए लोग परेशान रहे।
देहात में नहीं मिल रहा दूध
बाजार बंद होने के कारण कस्बे के लोग दूध लेेने के लिए गांवों में जाने लगे थे लेकिन कस्बे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद गांव के लोगों ने कस्बे के लोगों को दूध बेचना बंद कर दिया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम ने किया बाजार का निरीक्षण
सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की मंशा किसी भी बाजार को बेवजह बंद कराने की नहीं है लेकिन वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति बिना मास्क के मिलेगा, जो दुकानदार ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराएगा, नियमों की अनदेखी करेगा, ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध महामारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के कंटेनमेंट जोन में नियमित रूप से सफाई कराएं, हाइड्रोक्लोरिक एसिड के घोल से छिड़काव कराएं। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नरायन राय, प्रभारी निरीक्षक भानूप्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक देवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार सोनू बघेल और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें