फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही स्नान के लिए सोरों मार्गशीर्ष मेले में पहुंचने लगे संत और नागा साधु

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मेले के लिए किया गया लाइट के ट्रायल में दिखी हरि की पैड़ी झलक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी के वार्षिक मेले मार्गशीर्ष की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। हरिपदी पर लगी लाइट का रविवार को ट्रायल किया गया। मेले में शाही स्नान सहित अन्य स्नान पर्वों के लिए संतों और नागा साधु पहुंचने लगे हैं। 6 से 21 दिसंबर तक लगने वाले मेले का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

मेले में झूले, सर्कस आदि मनोरंजन के साधन आ चुुके हैं। कंबल, कालीन, पत्थर व लकड़ी के सामान, शृंगार के सामान, टीन के बक्से, पलंग, फोटो स्टूडियो, धार्मिक पुुस्तकों, खाजला नारंगी व अन्य गृृहोपयोगी वस्तुओं की दुुकानें भी लगाने लगी हैं। पालिका ने तीन पालियों में सफाई कराने का प्लान तैयार किया है। मेले में अस्थाई शौचालय व पेयजल के लिए पर्याप्त हैंडपंप लगाए जा रहे हैं।
विद्युुत विभाग द्वारा अस्थाई विद्युुत संयोजन न होने की स्थिति में जनरेटरों से मेला कराने का प्लान पालिका तैयार कर रही है। मेले में गेटों व हरि की पदी के चारों ओर लगी लाइट का बिजली ठेकेदार द्वारा ट्रायल किया। इसका पालिका अध्यक्ष मन्ुुनी देवी ने जायजा भी लिया।
विज्ञापन

अस्थाई चौकी बनेगी, सीसीटीवी भी होंगे
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जा रही है। एक वाच टावर बनाया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
यह हैं प्रमुख गंगा स्नान
8 दिसंबर को भगवान वराह के अवतरण दिवस एकादशी का स्नान पर्व, 9 दिसंबर को भगवान वराह के मोक्ष दिवस द्वादशी का स्नान पर्व, 10 दिसंबर को नागा साधुुओं का शाही स्नान और 12 दिसंबर को पूर्णिमा का स्नान होगा।
विज्ञापन

समय से होंगी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण
मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। छह दिसंबर से मेला विधि विधान शुरू हो जाएगा। सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।
संतराम सरोज, अधिशाषी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें