फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए तोड़ी गईं सरकारी स्कूलों की बाउंड्रीवॉल

विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन के लिए नवाब तरौरा सरकारी विद्यालय की तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन के लिए सरकारी भवन तोड़ने का काम तेज कर दिया गया है। मामों के सरकारी और प्रह्लादपुर के समीप निजी स्कूल के भवनों की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई हैं। वहीं नवाब कन्या तरौरा स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कासगंज और एटा के मुख्यालय जोड़ने की योजना के तहत फोरलेन सड़क निर्माण का काम चल रहा है। काम अंतिम चरण में है। अब फोरलेन की जद में प्रह्लादपुर के समीप निजी स्कूल की बाउंड्रीवॉल आ रही थी। वहीं मामो के सरकारी स्कूल की पूरी बाउंड्रीवॉल फोरलेन की जद में थी। इस स्कूल की पूरी बाउंड्रीवॉल लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से तुड़वा दी। सरकारी भवनों के साथ ही लोक निर्माण विभाग की टीम निजी भवनों का अतिक्रमण हटाने के लिए निरंतर दबाव बनाए हुए है।
...तो कैसे होगा बाउंड्रीवॉल का निर्माण
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के पास निर्माण के मद में धनराशि नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कर सकेगा। हालांकि शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों से वार्ता कर विकल्प तलाशने में जुटा है।
विज्ञापन

- बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग के निर्माण मद में धनराशि नहीं है। सीडीओ से इस संबंध में वार्ता की है। उनके स्तर से मिलने वाले दिशा निर्देशों के आधापर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अंजली अग्रवाल, बीएसए
फोरलेन का निर्माण प्राथमिकता
- फोरलेन का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता है। फोरलेन की जद में आने वाले भवन निरंतर तोड़ने का काम किया जा रहा है। काम प्रगति पर है।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें