फोटो29सोरोंजी मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते एसडीएम ।स्रोत: विभाग
कासगंज। मेला मार्गशीर्ष को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर मेले को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी की जा रही हैं। एसडीएम सदर संजीव सिंह ने सोमवार शाम परिक्रमा मार्ग के कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मार्ग की मरम्मत व सफाई कार्य में जुटे पालिकाकर्मियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मेला मार्गशीर्ष प्रांतीय मेला है जो शासन के द्वार अधिसूचित है। शासन के निर्देशों के अनुरूप मेला को भव्यता दी जा रही है। मेले में बेहतरीन साज सज्जा होगी। हरि की पौड़ी के घाटों, मेला ग्राउंड व आस पास के इलाकों के मार्गों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए भी तैयारी की जा रही हैं। एसडीएम ने कहा कि नगरपालिका के स्तर से भी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से किया जा रहा है। तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। मोक्षदा एकादशी की परिक्रमा को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां की हैं।