आगरा रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 18 ट्रेन प्रभावित होंगी। जिनमें छह ट्रेनें बुधवार को और बाकी आठ ट्रेन 14 जनवरी तक रास्ते में एक से पौने चार घंटे तक खड़ी रहेंगी। दो ट्रेन एक से सवा दो घंटे तक देरी से चलेंगी, जबकि दो ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।
उत्तर मध्य रेलवे ने इंटरलॉकिंग कार्य से प्रभावित ट्रेनों की रीशेड्यूल, रेग्यूलेशन एवं मार्ग परिवर्तन का टाइम टेबल मंगलवार को जारी किया है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक पुरी योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477 एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को आगरा कैंट से पलवल, हजरत निजामुद्दीन-मेरठ सिटी की जगह आगरा कैंट से मिलावली, खुर्जा हापुड़ होते हुए मेरठ सिटी की तरफ जाएगी।
12625 त्रिवेंद्रम नई दिल्ली एक्सप्रेस भी बुधवार को आगरा कैंट पलवल होकर नई दिल्ली जाने की जगह परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट मितावली गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली की तरफ जाएगी।