फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटी ईको कार, दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता की कार लूटकर फरार

Tue, 11 Jan 2022 08:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)

सार

मथुरा जिले में बेखौफ बदमाशों ने 24 घंटे में दो कार लूट लीं। पहली वारदात चौमुहां के समीप हाईवे पर हुई। यहां बदमाशों ने एक अधिक्ता की कार लूट ली। दूसरी वारदात में यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाश किराये पर लेकर आए ईको कार लूट ले गए।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बदमाशों ने सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर ईको कार लूट ली। बदमाश कार को दिल्ली जाने की कहकर आगरा से किराये पर लेकर आए थे। बदमाशों ने नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बनाकर फेंक दिया और कार लूट ले गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बच्चा सिंह निवासी मदनगिरी थाना अंबेडकर नगर (नई दिल्ली) ईको कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारी लाने ले जाने का काम करता है। सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने बच्चा सिंह की ईको कार को आगरा से नोएडा के लिए बुक किया और देर रात आगरा से रवाना हुए। 
माइल स्टोन 75 के समीप चालक को फेंका 
पीड़ित चालक बच्चा सिंह के मुताबिक खंदौली टोल पार करते ही दोनों बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 75 के समीप चलती कार से नीचे फेंक दिया। पीड़ित चालक ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


थाना नौहझील प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई कार लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता की कार लूटी 
जैंत थाना क्षेत्र में चौमुहां के समीप दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता रूप किशोर चौधरी एडवोकेट से अज्ञात बदमाश तमंचा दिखाकर उनकी कार लूटकर फरार हो गए। रूप किशोर चौधरी पत्नी को भरतपुर से दवा दिलाकर लौट रहे थे। रास्ते में कार रोककर पति-पत्नी अमरूद खरीदने लगे। 

इसी दौरान उनकी कार में दो बदमाश बैठ गए। अमरूद खरीद कर लौटे अधिवक्ता ने दो बदमाशों को अपनी गाड़ी में बैठे देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब उनसे गाड़ी में बैठे रहने का कारण पूछा तो दोनों बदमाश अपने असली रूप में आ गए। 

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके हाथ से कार की चाबी छीन ली और कार स्टार्ट कर फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता चौधरी रूपकिशोर थाना जैत पहुंचे और लूट की घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें