फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: बोलकर कराई जा रही नकल, कैमरे में दिख तो रही लेकिन स्कूलों की इस चालाकी से पकड़ में नहीं आ रही

Sat, 25 Feb 2023 10:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बोर्ड परीक्षा में नकल कराने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्कूलों की चालाकी से यह साक्ष्य के रूप में पकड़ में नहीं आ रही है। इसको लेकर डीआईओएस ने 10 से अधिक केंद्रों को नोटिस देने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
सामूहिक नकल का वीडियो आया था सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने की शासन की मंशा को कुछ स्कूल पलीता लगा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी तो लगे हैं लेकिन सामान्य कैमरे लगाए गए हैं। इनमें वॉइस नहीं रिकार्ड हो रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसे केंद्रों पर बोलकर नकल कराई जा रही है, लेकिन पकड़ में नहीं आ रही है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा नकलविहीन कराने के उद्देश्य से शासन ने सभी केंद्रों पर वायस रिकार्डिंग के साथ सीसीटीवी लगाने के लिए निर्देशित किया था। आगरा में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 163 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भी वॉइस रिकार्डिंग वाले कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन सभी केंद्रों पर ऐसा नहीं हुआ।

परीक्षा के दौरान कक्ष में दिखाई दे रही हलचल

जिले में 10 से अधिक परीक्षा केंद्र संदिग्ध मिले हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। यहां परीक्षा के दौरान कक्ष में हलचल दिखाई दे रही है। लेकिन, वायस रिकार्ड न होने की वजह से उनकी बातें नहीं सुनी जा सकती हैं। कक्ष निरीक्षक बार-बार बच्चों के पास आते-जाते दिख रहे हैं। 

साक्ष्य के रूप में पकड़ में नहीं आ रही

हलचल से बोलकर नकल कराने का अंदेशा लगाया जा रहा है। लेकिन नकल साक्ष्य के रूप में पकड़ में नहीं आ रही है। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध और हलचल वाले 10 से अधिक केंद्रों की सूची बनाई है। इनको नोटिस दिया जा रहा है। वॉइस रिकार्डिंग न चलाने वाले केंद्रों को भी नोटिस देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें