फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणगौर मेले के जोड़ों को देखने उमड़ा गोकुलपुरा

Mon, 11 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गण्‍ागाौर मेला - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
शहर में रविवार को गणगौर उत्सव की धूम रही। गोकुलपुरा के 350 साल पुराने गणगौर मेले में बैंडबाजों के साथ गणगौर की शोभायात्राएं निकाली गईं। तड़के चार बजे धनकामेश्वर मंदिर पर भस्मासुर के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

रात 11 बजे से गोकुलपुरा में गणगौर के जोड़ों की शोभायात्रा मंसा देवी गली के जोड़े से शुरू हुई। इसके बाद गोकुलपुरा, कंस गेट समेत अन्य स्थानों के जोड़े निकाले गए। अंत में अहीरपाड़ा, बल्काबस्ती और ताल मंगलेश्वर के गणगौर के जोड़ों की शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी के सुभाष जैन, पूर्व पार्षद श्याम जौहरी, राजेश श्रीवास्तव, रमेशचंद्र वर्मा, दिनेशचंद्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। इस मेले में 36 जोड़े रखे गए थे। इसी तरह मोती कटरा और पटेल नगर में भी गणगौर मेलों की धूम रही। मोती कटरा में दो दर्जन जोड़े रखे गए हैं। मोती कटरा मेले में ब्रजेश दधीच, ओमप्रकाश बंसल, मुन्नालाल बंसल आदि ने जोड़ों की आरती उतारी। पटेल नगर में मेले का शुभारंभ सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने किया। कमेटी के सुशील चौहान, प्रवीन पटेल, मनोज सैनी, भुवेश गुप्ता मौजूद रहे।

जयपुर हाउस में सजी गणगौर
जयपुर हाउस में पहली बार आयोजित गणगौर महोत्सव का शुभारंभ सांसद चौधरी बाबूलाल व विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने गणगौर के जोड़ों के समक्ष दीप जलाकर किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने कहा कि गणगौर मेला उत्सव अब जयपुर हाउस वासियों का त्योहार बन गया है। इस बार पांच जोड़े हैं, मगर अगली बार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। जयपुर हाउस वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन छाबड़ा, हरिहरनाथ बंसल, अरविंद शर्मा, चैतन्य महाप्रभु सेवा समिति के अजय गोयल, रविंद्र अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


गणगौर मेले में सामाजिक संदेशों की झांकी भी
कमला नगर के बी-ब्लाक स्थित दुर्गा पार्क में आयोजित महोत्सव में रविवार को लोगों ने गणगौर का पूजन किया। पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि सामाजिक संदेश देती हुई झांकी आकर्षण रहीं। पार्क में गणगौर की झांकी सजाई गई। शाम को पूजन के साथ गणगौर महोत्सव शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खानपान आदि के 35 स्टाल लगाए गए। इन पर काफी भीड़ दिखी। गणगौर महोत्सव समिति की संयोजिका प्रवीणा पालीवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों और समाज में अच्छा काम करने वालों का सम्मान किया। सुमन गोयल, मयूरी बंसल, ऊषा शर्मा, राधा पालीवाल, श्वेता पालीवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें