फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक समेत नौ घायल

Sun, 28 Oct 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मथुरा के छटीकरा-चौमुंहा आगरा-दिल्ली हाईवे के जैंत पर चौधरी ढाबे के पास रोडवेज की टक्कर से टेंपो चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। हरियाणा के नूहं के रहने वाले सभी लोग कोसीकलां से टेंपो में सवार होकर मथुरा रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे थे। जैंत पुलिस ने सभी घायलों को केडी हास्पिटल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जैंत चौकी के हाईवे पर चौधरी ढाबे के पास दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो चालक और उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। जैंत पुलिस के पहुंचने से पहले चालक बस को भगा ले गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो चालक समेत नौ लोगों की केडी हास्पिटल में भर्ती कराया।
 
चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि छाता के गांव दौताना निवासी इमरान (चालक), हरियाणा के नूहं निवासी साकिर, शबनम, मौसम, पिंकी, जीनत, आजाद, मैना, आबिद घायल हो गए। टेंपो सवार सभी गुजरात में कपास बीनने के लिए निकले थे। कोसीकलां से यह सभी टेंपो में सवार होकर मथुरा रेलवे स्टेशन के लिए निकले। यहां से ट्रेन पकड़कर इन सभी को निकलना था। घायलों के परिजनों को बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें