आगरा के दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों मामलों का निपटारा किया गया। इनमें एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
महज 10 रुपये के लिए पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। पत्नी ने भरण पोषण का केस दायर कर दिया। मगर, दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
मथुरा के रहने वाले युवक की शादी जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। छह महीने पहले पत्नी को दस रुपये एक सामान खरीदने के लिए चाहिए थे। मगर, पति ने रुपये न होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया।