फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपाल हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में कराया मृतक का अंतिम संस्कार, हत्यारोपियों के घरों पर ताले

Thu, 15 Feb 2024 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के गांव कठौली में हुए हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में दहशत है। भारी संख्या में गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि अभी ततक छह नामजदों में से किसी को भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। 
 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मानपाल सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचा तो चीत्कार मच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया है। छह नामजद हत्यारोपियों में से पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


मानपाल की हत्या करने वाले नामजद आरोपियों के घरों पर ताले लटक रहे हैं, सभी आरोपी फरार हैं। सूत्रों की मानें तो तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। दबाव बनाया जा रहा है कि आरोपियों पर जल्द शिकंजा कसा जा सके। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से वारदात के बाद से ही एक उप निरीक्षक, चार आरक्षी और क्यूआरटी टीम को लगाया गया है। 

ग्रामीणों में दहशत
पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बाद भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को भी थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने गांव में भ्रमण कर पीड़ित पक्ष के लोगों को सांत्वना दी और डर व दहशत को दूर करने के लिए पैदल मार्च भी किया। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि डरने की जरूरत नहीं है। अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


12 बोर की बंदूक से चलाई गई थीं गोलियां, 22 छर्रे भी शरीर में मिले
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मानपाल को 12 बोर के असलहा से गोली मारी गई थी। शरीर में गोली के साथ ही 22 छर्रे पाए गए हैं। इसकी वजह से मौत होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है। गांव में पुलिस तैनात है और थाना पुलिस भी भ्रमण कर रही है। लोगों के बीच बैठी दहशत को निकालने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें