फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाजऊ में दौड़ प्रतियोगिता में मनीष ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। बिल्ड फॉर सक्सेस, कराही की पहल पर चलाए जा रहे ‘गांव-गांव खेल अभियान’ के तहत ग्राम जाजऊ में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौड़ प्रतियोगिता में मदरपुर, भरतपुर के मनीष ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, भरतपुर के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच विश्वेंद्र शर्मा, दामोदर ओझा, आयोजक पुनीत पंडित और गौरव पंडित सहित युवा टीम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सरपंच विश्वेंद्र शर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें