फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सपाइयों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, बोले- मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वालों को फांसी दो

Fri, 21 Jul 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ उसे लेकर समजावादी पार्टी में आक्रोश है। आगरा में इस घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। 
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पिछले 83 दिनों से हिंसा जारी है। इस बीच, कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिसने पूरे देश को दहला दिया है। इस वीडियो में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न करके सड़क पर घुमाते हुए दिखाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। आगरा में इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी  ने  अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। साथ ही मणिपुर में  राष्ट्रपति शासन लागू करने और महिलाओं को नग्न कराकर घुमाने वालों को फांसी देने की मांग की। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल ने कलक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रर्दशन करने वालों ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश शर्मसार है। ये ऐसी घटना पर है, जिसे देखकर इंसानियत की रूह कांप उठी है। देश का एक राज्य हिंसा में जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़ने में 80 दिन लग गए हैं। प्रदर्शन करने वालों ने मणिपुर में  राष्ट्रपति शासन लागू करने और महिलाओं को नग्न कराकर घुमाने वालों को फांसी देने की मांग की। 

ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

ये रहे मौजूद 

इस दौरान समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता राहुल चौधरी, चिराग़ तौमर, राहुल गुर्जर, जितेंद्र चक, विपिन यादव, अनुराग ठाकुर, मोहित यादव, दिग्विजय लोधी, सीटू यादव, प्रवेश तित्तल आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें