फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब तमाशा: किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में नरेंद्र मोदी का नाम, पिता का नाम योगी आदित्यनाथ

Wed, 13 Feb 2019 11:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
kisan samman nidhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो-दो हजार रुपये दिए जाने के लिए बनाई जा रही किसानों की सूची में आगरा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कृषि विभाग की ओर से दी गई गांव बरारा के लाभार्थियों की सूची में एक नाम है नरेंद्र मोदी पुत्र योगी आदित्यनाथ। 
विज्ञापन


लेखपाल को सूची का सत्यापन करना है। उसका कहना है कि इस नाम और वल्दियत का कोई किसान इस गांव में नहीं है। इस योजना की पहली किस्त 24 फरवरी को किसानों के खाते में भेजी जाएगी। कार्यक्रम गोरखपुर में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

इस कारण से कृषि विभाग आनन-फानन में ग्राम वार लाभार्थियों की सूची बनाकर लेखपालों को सत्यापन के लिए दे रहा है। लेखपालों का कहना है कि सूचियों में तमाम खामियां हैं। कहीं किसान का मोबाइल नंबर गलत है तो कहीं आधार काड का नंबर गलत है। कहीं किसान का नाम गलत है तो कहीं पिता का नाम गलत है।
विज्ञापन


तहसील सदर के ब्लाक बिचपुरी के गांव बरारा (पर्यटक गांव) के किसानों की सूची में क्रमांक संख्या 31 पर किसान का नाम नरेंद्र मोदी उनके पिता का नाम योगी आदित्यनाथ लिखा है। अन्य विवरण है, पिछड़ी जाति, पुरुष, खतौनी खाता संख्या 453, भूमि का क्षेत्रफल शून्य, बैंक का नाम ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त, मोबाइल नंबर और आधार संख्या भी लिखी गई है।
विज्ञापन

‘जो सूची लेखपालों को सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गईं हैं, उनमें तमाम खामियां हैं। सत्यापन में दिक्कत आ रही है। किसानों को यह भी नहीं पता है कि इस योजना के तहत कौन पात्र है। इसकी वजह से झगड़ा भी हो जाता है। अन्य किसी विभाग का सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे लेखपाल शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।’
भीम सेन, अध्यक्ष लेखपाल महासंघ

‘यह पोर्टल कृषि विभाग का नहीं, ओपन पोर्टल है। इस पर किसान अपना पंजीकरण करा रहे हैं। केवल पात्र को ही लाभ मिलेगा। नरेंद्र मोदी का नाम किसी ने शरारतवश लिखा है।’
राम प्रवेश वर्मा, जिला कृषि अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें