फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर के दरवाजे पर महिला से लूटा मंगलसूत्र, शोर मचाती रही...पलक झपकते ही गायब हो गए लुटेरे

Mon, 17 Jun 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर की प्रोफेसर कॉलोनी बाइक सवार बदमाशों ने घर के दरवाजे से महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। महिला ने शोर मचाया तब तक बदमाश गायब हो गए। 
 
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  पॉश इलाके में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं। कमला नगर क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में घर के सामने खड़ी महिला से शनिवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया निवासी भारती वर्मा पिता की बरसी पर मायके आई थीं। शनिवार शाम करीब 7:45 बजे वह घर के बाहर टहल रही थीं। उन्होंने बताया कि काली पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। दूसरे ने मुंह पर गमछा लपेट रखा था। नजदीक आने पर पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और मेरा 20 ग्राम का मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। महिला हेल्प लाइन पर सूचना दी गई। एक घंटे तक घटनास्थल पर कोई नहीं आया। फिर सड़क पर कमला नगर पुलिस की गश्ती जीप दिखाई दी। पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौका-मुआयना किया। पीड़िता की तहरीर पर कमला नगर में केस दर्ज हुआ है।

शिक्षक हैं पति, साथ थी भतीजी और बेटी
 पीड़िता ने बताया कि उनके पति एटा में सरकारी शिक्षक हैं। टेढ़ी बगिया में ससुराल है। कमला नगर ई-ब्लॉक स्थित पानी की टंकी के पास मायका है। पिता की बरसी पर मायके आई थीं। शाम को भतीजी देवनंदिनी व बेटी एंजिल और सिमरन के साथ घर के दरवाजे पर टहल रहीं थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें