फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेड और डिफेंस के दांव से मंडल टीम पर निशाना, ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। रेड और डिफेंस के शानदार दांव के बीच मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम कबड्डी खिलाड़ियों की जोर आजमाइश का गवाह बना। अयोध्या में 25 से 27 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और कबड्डी के तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर मंडल टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। मंगलवार को खिलाड़ियों ने रेड, डिफेंस, पकड़ और बचाव के जरिये चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। मंडलीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी आगरा मंडल की टीम का हिस्सा बनेंगे और अयोध्या में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें